लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन की अनुमति के खिलाफ याचिका पर एनजीटी ने समिति बनाई

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक क्षेत्र (यीडा) के एसडीएस इंफ्राकॉन प्रालि के आवंटियों को भूजल दोहन की अनुमति देने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका उठाये गये मुद्दों को देखने के लिए एक समिति का गठन किया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय भूजल प्राधिकरण और यीडा की एक संयुक्त समिति बनाई है जो इस मामले को देखेगी और आवश्यक कदम उठाएगी।

पीठ ने कहा कि संयुक्त समिति की बैठक एक महीने के भीतर होनी चाहिए।

अधिकरण यीडा, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश की ओर से पांच मार्च 2021 को जारी आदेश के खिलाफ संजय कुमार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें कहा गया है कि भूजल का दोहन उत्तर प्रदेश भूजल (प्रबंधन नियमन) कानून,2019 और केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यू) की ओर से जारी अधिसूचना का उल्लंघन है।

याचिका में कहा गया कि उक्त इलाका अत्यधिक दोहन वाले क्षेत्र में आता है और यहां भूजल दोहन के नियमन की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित