लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने मेघालय में अवैज्ञानिक खनन रोकने के लिए एक समिति बनायी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च मेघालय में पाबंदी के बाद भी बड़े पैमाने पर रैट होल (अवैध एवं गलत तरीके से) खनन होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राज्य में अवैज्ञानिक और अनियमित खनन रोकने के लिए सोमवार को 12 सदस्यों वाली एक निगरानी समिति बनायी ।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि जन विश्वास सिद्धांत के तहत राज्य के अधिकारी दुर्लभ प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए काम करने को बाध्य हैं।

एनजीटी ने कहा कि चूंकि उसकी निगरानी हमेशा जारी नहीं रह सकती हैं, ऐसे में कार्यकारी अधकारियों द्वारा आगे काम करने और उन पर पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अवर सचिव की अगुवाई में 12 सदस्यीय समिति की निगरानी की जरुरत है।

उसने कहा, ‘‘ पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के शिलांग के क्षेत्रीय अधिकारी समिति के कामकाज एवं रोजमर्रा के मुद्दों से निपटने में समन्वय कायम करने के लिए सदस्य सचिव होंगे।’’

पीठ ने कहा, ‘‘ समिति महीने में एक बार अपनी बैठक कर सकती है, वह स्थिति का जायजा ले सकती है और भावी कार्ययोजना बना सकती है। उसपर अवैज्ञानिक एवं अनियमित खनन रोकने एवं पहले से खनन कर निकाली गयी सामग्री के निपटान एवं अन्य घटना संबंधी मुद्दों में उच्चतम न्यायालय एवं इस अधिकरण के अगले आदेशों का क्रियान्वयन करने का जिम्मा होगा।’’

हरित पीठ ने पूरे मेघालय में खनन पर पाबंदी लगा रखी है लेकिन उसने खनन कर खुले में रखे गये कोयले की कुछ शर्तों के साथ ढुलाई की भी अनुमति दे रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग