लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने गुड़गांव के बंधवाड़ी लैंडफिल से कचरा नहीं हटाने पर नाराजगी जतायी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गुडगांव में बंधवाड़ी ‘लैंडफिल साइट’ से कचरा हटाने के काम में ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित प्राधिकारों ने गंभीरता नहीं दिखाई।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दाखिल रिपोर्ट के मुताबिक भूजल को दूषित होने से रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए और कचरे के निपटान के काम में कोई खास प्रगति नहीं हुई है।

एनजीटी ने कहा, ‘‘एक ही विकल्प बचता है कि पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए अनुपालन होने तक राज्य हर्जाना भुगतान करे और संबंधित सचिव पर मुकदमे का निर्देश दिया जाए लेकिन नगर निगम के आश्वासन के कारण हम अगली तारीख तक कोई ठोस कदम उठाने का मौका देते हैं।’’

एनजीटी ने कहा कि शहरी विकास/स्थानीय निकायों के सचिव और नगर निगम के आयुक्त उठाए गए कदम को लेकर रिपोर्ट के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई की अगली तारीख पर निजी तौर पर पेश हो सकते हैं।

एनजीटी ने गुड़गांव नगर निगम को बंधवाड़ी लैंडफिल से छह महीने के भीतर 25 लाख टन कचरा हटाने को कहा था और ऐसा नहीं करने पर वेतन रोकने समेत दंडात्मक कार्रवाई को लेकर आगाह किया था।

एनजीटी की पीठ पर्यावरणविद विवेक काम्बोज और अमित चौधरी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि गुड़गांव और फरीदाबाद के नगर निगम औद्योगिक कचरे को वन क्षेत्र में फेंक रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस