लाइव न्यूज़ :

यमुना निगरानी समिति के पुनर्गठन की याचिका एनजीटी ने खारिज की

By भाषा | Updated: June 2, 2021 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यमुना निगरानी समिति के पुनर्गठन की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी और कहा कि आदेश पर पुनर्विचार करने का कोई आधार नहीं है।

इस समिति का गठन नदी के पुनरुद्धार के काम की निगरानी करने के लिए किया गया था।

एनजीटी ने जनवरी में समिति को भंग करते हुए कहा था कि यह दो वर्ष से भी अधिक समय तक काम कर चुकी है। इसके साथ ही उसने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को सफाई के काम की निगरानी करने का निर्देश दिया था।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए. के. गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उसका आदेश स्वत: स्पष्ट है तथा इसके लिए किसी तरह के स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है।

अधिकरण अपने 27 जनवरी 2021 के आदेश पर पुनर्विचार के लिये दाखिल एक आवेदन पर सुनवाई कर रहा था। इस आवेदन में जनवरी का आदेश रद्द करने समिति को बनाए रखने या उसे पुनर्गठित करने का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए