लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने एसडीएमसी के आयुक्त को आर के पुरम से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और पुलिस को निर्देश दिया है कि आर. के. पुरम में कबाड़ व्यवसायियों की दुकानों और गोदामों के निर्माण के कारण किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए।

एनजीटी अध्यक्ष ए. के. गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने एसडीएमसी के आयुक्त और डीसीपी दक्षिण-पश्चिम को मामले पर गौर करने और कानून के मुताबिक उपयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खुशी सेवा संगठन की तरफ से दायर याचिका पर एनजीटी सुनवाई कर रहा था जिसमें अतिक्रमण हटाने के 2019 के इसके आदेश को लागू करने का आग्रह किया गया।

आवेदक के मुताबिक, अतिक्रमण अब भी जारी है और आरोपों के समर्थन में फोटोग्राफ सौंपे गए।

संगठन ने एसडीएमसी के उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा था कि कुछ कबाड़ व्यवसायी और फर्नीचर की दुकानें खोखा बाजार, हनुमान मजदूर शिविर, वेंकटेश्वर रोड में चल रही हैं। अतिक्रमण से नाला प्रदूषित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह