लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने एनसीजैड संबंधी बजट विवाद के समाधान का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) को प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र (एनसीजैड) की स्थिति के आकलन संबंधी बजट विवाद का समाधान करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि नोडल एजेंसी होने के नाते पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को बाध्यकारी निर्णय करने के सभी अधिकार प्राप्त हैं।

इसने कहा कि मुद्दे को इस आधार पर लंबा नहीं खींचा जाना चाहिए कि अंतर-विभागीय समन्वय के मुद्दे पर अधिकरण को फैसला करना चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘जनहित के विपरीत अपने दायित्व और कर्तव्य की अनदेखी कर इस तरह के मुद्दे को अधिकरण के समक्ष लाने के संबंधित विभागों के रवैये की हम प्रशंसा नहीं कर सकते।’’

इसने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय और एनसीआरपीबी को निर्देश दिया जाता है कि वे तत्काल इस अंतर-विभागीय मुद्दे का समाधान करें।

एनजीटी ने कहा कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सचिव द्वारा किया गया निर्णय एनसीआरपीबी के लिए बाध्यकारी होगा, जब तक कि इसे किसी उचित मंच पर चुनौती नहीं दी जाती।

राष्‍ट्रीय सुदूर संवेदन केन्‍द्र (एनआरएससी) द्वारा सौंपे गए प्रस्ताव में कहा गया था कि समूची कवायद में लगभग 12 महीने लगेंगे और इसपर 1.86 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी जो पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की मंजूरी का विषय होगा।

मंत्रालय ने एनजीटी से कहा कि प्रस्ताव पर लंबी चर्चा हुई और निर्णय किया गया कि चूंकि कवायद एनसीआरपीबी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एनसीजैड की बेहतर योजना और प्रबंधन से जुड़ी है, इसलिए बजट उपलब्ध कराने के लिए एनआरएससी का प्रस्ताव एनसीआरपीबी को भेजा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं