लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने पंजाब वन विभाग को फरीदकोट में गैरकानूनी तरीके से पेड़ों को काटे जाने की जांच का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: June 9, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पंजाब वन विभाग को फरीदकोट कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड के परिसर में 2,058 पेड़ों को गैरकानूनी रूप से काटने का आरोप लगाने वाली याचिका पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल के प्रमुख) को कानून का उल्लंघन करने के दोषी पाए लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने समेत उपचारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पीठ ने कहा, ‘‘फरीदकोट कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड के परिसरों में 2,058 पेड़ों को कथित तौर पर गैरकानूनी रूप से गिराए जाने पर हम पीसीसीएफ, पंजाब को शिकायत पर गौर करने तथा कानून को लागू करने के लिए उपचारात्मक कदम उठाने का निर्देश देते हैं।’’

एनजीटी ने कहा, ‘‘पीसीसीएफ (वन बल के प्रमुख), पंजाब तथ्यों का पता लगाने के बाद आवश्यक पाए जाने पर उपचारात्मक कदम उठाए, जिसमें कानून का उल्लंघन करने के जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई करना शामिल है।

एनजीटी पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह तथा अन्य की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि फरीदकोट कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड के परिसरों में 2,058 पेड़ों को अवैध तरीके से काट दिया गया है।

इस मामले में याचिकाकर्ताओं ने एक हजार से ज्यादा पेड़ों की कटाई का दावा करने संबंधी समाचार पत्र की खबर, पंजाब सरकार को दी गयी कानूनी नोटिस और भोगपुर सहकारी शुगर मिल्स ली के परिसर में 2,058 पेड़ों की नीलामी की नोटिस को याचिका का आधार बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां