लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने फरीदकोट में 400 तोतों की मौत की जांच कराने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पंजाब वन विभाग को फरीदकोट में लगभग 400 तोतों की मौत की जांच कराने और मृत्यु के कारण का पता लगाने का निर्देश दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने पंजाब के मुख्य वन्यजीव वार्डन को पर्यावरण विभाग के साथ समन्वय में इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा, ‘‘ रिकॉर्ड पर रखी गयी सामग्री से स्पष्ट निष्कर्ष निकालना मुश्किल है कि तोतों की मौत क्यों हो रही है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत के कारणों पर गौर करने की जरूरत है।’’

पीठ ने कहा, ‘‘हम पर्यावरण विभाग या किसी अन्य विशेषज्ञ के साथ समन्वय में पंजाब के मुख्य वन्यजीव वार्डन को मामले को देखने और इस पर कार्रवाई करने का निर्देश देते हैं।’’ अधिकरण अधिवक्ता एचसी अरोड़ा द्वारा दाखिल एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें फरीदकोट के उपायुक्त कार्यालय परिसर में तोतों की मौत के मामले में निर्देश देने का अनुरोध किया गया। याचिका के मुताबिक कुछ रसायनों के छिड़काव के कारण तोतों की मौत हुई। याचिका के अनुसार 2017 से हर साल ऐसी मौतें हो रही हैं और इस बारे में खबरें मीडिया में प्रकाशित भी होती हैं लेकिन कोई उपचारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है।

अरोड़ा ने कहा है कि 11 जून को फरीदकोट में जामुन के पेड़ों के नीचे 400 तोतों की मौत हो गई। याचिका में कहा गया कि जामुन के पेड़ों पर कथित तौर पर कुछ रसायन का छिड़काव किया गया था। अरोड़ा ने फरीदकोट में सरकारी जमीन पर जामुन के पेड़ों पर रसायनों के छिड़काव की अनुमति के खिलाफ राज्य के अधिकारियों को निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह