लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने गुरुग्राम नगर निगम को पालम विहार में अवैध कब्जे के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गुरुग्राम नगर निगम को एक याचिका पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जिसमें पालम विहार में सड़क के दोनों तरफ हरित पट्टी पर कथित तौर पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने कहा कि अधिकरण ने पहले ही पेड़ों के चारों ओर एक मीटर की परिधि के अंदर से कंक्रीट हटाने का निर्देश दिया था, ताकि पेड़ों की वृद्धि एवं विकास बाधित नहीं हो।

पीठ ने कहा, “हमने गुरुग्राम नगर निगम को गुरुग्राम वन विभाग के साथ मिलकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में एक महीने में एक संयुक्त बैठक की जाए और कार्ययोजना बनाई जाए। इसके बाद, कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाये।”

अधिकरण, हरियाणा निवासी विनीत कुमार यादव की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। यादव ने गुरुग्राम के पालम विहार क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ तथा मकानों और भूखंड के पास अवैध कब्जे के खिलाफ एक याचिका दायर की थी।

याचिका में यह भी कहा गया था कि एनजीटी के 2013 के आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में पेड़ों के चारों तरफ कंक्रीट डाल दिय गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह