लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने फतेहपुर के जिलाधिकारी को अवैध बालू खनन रोकने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 15:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के जिलाधिकारी को जिले में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि अब भी संपोषणीय खनन प्रबंधन दिशानिर्देश, 2016 और उत्तर प्रदेश खनन नियमावली, 1963 का उल्लंघन करके भारी मशीनों की मदद से अवैध खनन किया जा रहा है। अधिकरण ने कहा कि अवैध खनन की तस्वीरें कैद करने के लिए सीसीटीवी कैमरे उपयुक्त ढंग से नहीं लगाये गये हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘ उपरोक्त के मद्देनजर हम फतेहपुर के जिलाधिकारी को कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए जरूरी उपचारात्मक कदम उठाने का निर्देश देते हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि पुनर्भरण अध्ययन समेत संपोषणीय बालू खनन दिशानिर्देश के मुताबिक खनन हो।’’

पीठ ने कहा , ‘‘ उल्लंघनों को लेकर उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए क्षतिपूर्ति वसूलने की जरूरत है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि यदि उल्लंघन पाया गया तो हमारे पास शायद फतेहपुर के जिलाधिकारी को पेश होने और कानून के नियम का अनुपालन नहीं होने को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगने के सिवाय और कोई विकल्प न हो।’’

एनजीटी उत्तर प्रदेश के निवासी विकास पांडे की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पांडे ने अधिकरण से फतेहपुर के जिलाधिकारी को जिले में अवैध खनन के विरूद्ध आने वाली शिकायतों पर विचार करने और उपचारात्मक कदम उठाने को लेकर एनजीटी द्वारा दिये गये आदेश के क्रियान्वयन की मांग की है।

एनजीटी ने इससे पहले तीन महीने में क्षतिपूर्ति का आकलन करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और फतेहपुर के जिलाधिकारी को मिलाकर एक समिति बनायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है