लाइव न्यूज़ :

एनजीटी का पश्चिमी दिल्ली में गैरकानूनी फैक्ट्रियों पर रिपोर्ट देने के समिति को निर्देश

By भाषा | Updated: July 9, 2021 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शुक्रवार को एक समिति गठित की और उसे पश्चिमी दिल्ली में मादीपुर गांव के आवासीय इलाकों और उसके आसपास अनधिकृत तथा गैरकानूनी फैक्ट्रियों, रेस्त्रां, ढाबों तथा गोदामों पर कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

एनजीटी अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई है जिसमें पांच लोगों की जान गई तथा कई अन्य जख्मी हुए हैं। हाल ही में इलाके में चार जून को लगी आग में दमकल की 24 गाड़ियों को रातभर तैनात किया गया था।

पीठ ने कहा, ‘‘हम पांच सदस्यीय संयुक्त समिति बनाने का निर्देश देते हैं जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, दक्षिण दिल्ली नगर निगम, क्षेत्र के विशेष पुलिस आयुक्त द्वारा नामित व्यक्ति और जिला मजिस्ट्रेट इलाके का दौरा करेंगे और दो महीने के भीतर ईमेल के जरिए ऐसी फैक्ट्रियों की लोकेशन तथा संचालन की वैधता के बारे में तथ्यात्मक तथा उन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देंगे।’’

एनजीटी ने याचिकाकर्ता को एक हफ्ते के भीतर संबंधित प्राधिकारियों को और जानकारियां देने तथा सटीक सूचना देने का भी निर्देश दिया। डीपीसीसी समन्वय तथा अनुपालन के लिए नोडल एजेंसी होगी। एनजीटी ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 29 अक्टूबर की तारीख तय की।

अधिकरण शहर के निवासी दाल चंद यादव की पश्चिमी दिल्ली में मादीपुर गांव के आवासीय इलाके में तथा उसके आसपास अनधिकृत तथा अवैध फैक्ट्रियों, रेस्त्रां, ढाबों तथा गोदामों के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा