लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने आदित्य बिरला समूह को अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आदित्य बिरला समूह की इकाई ‘इंडियन रेयॉन’ को अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण से संबंधित कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य अधिकारियों की सदस्यता वाली एक समिति द्वारा दायर की गई रिपोर्ट को स्वीकार किया और निर्देश दिया कि उसके सुझावों को लागू किया जाए।

पीठ में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति एम सत्यनारायण भी शामिल थे। पीठ ने कहा, “हम रिपोर्ट स्वीकार करते हैं और परियोजना प्रस्तावक इंडियन रेयॉन (आदित्य बिरला नुवो लिमिटेड की एक इकाई), जूनागढ़- वेरावल, जिला गिर सोमनाथ, गुजरात को निर्देश देते हैं कि रिपोर्ट के सुझावों को लागू करे।” एनजीटी ने कहा, “यदि कोई शिकायत होती है तो शिकायतकर्ता को कानून के मुताबिक उसका समाधान करने की स्वतंत्रता होगी।”

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आदित्य बिरला समूह की इकाई इंडियन रेयॉन द्वारा रसायनों के उत्सर्जन को चुनौती देने वाली एक याचिका पर एनजीटी ने एक समिति को रिपोर्ट सौंपने को कहा था। पर्यावरण संरक्षण एवं लोक सेवा समिति द्वारा इंडियन रेयॉन पर पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी जिस पर अधिकरण ने सुनवाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे