लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने उप्र में यमुना कछार क्षेत्र में ठोस कचरे डालने के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने उत्तरप्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यमुना के कछार क्षेत्र में अनियमित तरीके से ठोस कचरा डंप करने के खिलाफ कार्रवाई करें और कहा कि कचरे के निस्तारण के लिए उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं हैं।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि पांच वर्ष से अधिक समय तक निगरानी करने और कठोर कदम उठाने के बावजूद कोई प्रगति नहीं दिखी है।

पीठ ने कहा, ‘‘पर्यावरण का उल्लंघन आपराधिक कानून के उल्लंघन की माफिक ही गंभीर है। इस तरह के अपराधों को रोकने में अधिकारियों की विफलता नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए ऐसे अधिकारियों में जनता के विश्वास की विफलता है।’’

इसने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि इस तरह की विफलता के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीर कदम नहीं उठाए जो दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे लोग कानून का उल्लंघन करने वालों की मर्जी पर हैं। हम उम्मीद करते हैं कि कंपोस्ट संयंत्र का जल्द से जल्द संचालन किया जाएगा।’’

एनजीटी ने कहा कि इस प्रक्रिया में अलग किए गए पदार्थों का उचित निस्तारण किया जाएगा और अपरिष्कृत कचरे का ढेर नहीं लगाया जाए।

अधिकरण ने उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली निगरानी समिति की अनुशंसाओं को स्वीकार कर लिया और उत्तरप्रदेश प्रशासन को निर्देश दिया कि पर्यावरण संरक्षण एवं जन स्वास्थ्य के हित में वह कदम उठाए।

संत मधुमंगल शुक्ला की याचिका पर यह निर्देश आया है जिन्होंने एनजीटी का दरवाजा खटखटाकर वृंदावन में ‘‘अवैध’’ और ‘‘अनियमित’’ ठोस कचरे के निस्तारण का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू