लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने कृषि-रसायन कंपनी के संयंत्र में आग की घटना की जांच के लिए समिति गठित की

By भाषा | Updated: March 2, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च एनजीटी ने गुजरात के भरूच जिले में कृषि-रसायन कंपनी यूपीएल के झगडिया संयंत्र में आग की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनायी है। समिति को एक महीने के भीतर ईमेल से अपनी रिपोर्ट अधिकरण को सौंपनी है। संयंत्र में आग लगने की घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गयी थी।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक खबर का संज्ञान लिया और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यूपीएल, औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशक तथा जिलाधिकारी को नोटिस जारी किया।

पीठ ने कहा, ‘‘हमने सीपीसीबी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशक और भरूच के जिलाधिकारी की चार सदस्यीय समिति बनायी है। यह समिति अधिकरण को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। समन्वय और अनुपालन के लिए सीपीसीबी और गुजरात राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोडल एजेंसी होगी।’’

अधिकरण ने समिति को अगले सप्ताह तक घटना स्थल का दौरा करने और एक महीने के भीतर घटना के कारणों के बारे में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।

यूपीएल (यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड) के झगडिया संयंत्र में 23 फरवरी को तड़के एक बजकर 35 मिनट पर धमाके के बाद आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी और 26 लोग घायल हो गए और पांच लोग अब भी लापता है।

पीठ ने इस तथ्य का जिक्र किया है, ‘‘बायलर के वार्षिक निरीक्षण के लिए पांच फरवरी से ही संयंत्र बंद था। गुजरात सरकार के श्रम और रोजगार विभाग ने संयंत्र को बंद करने का नोटिस जारी किया। गुजरात सरकार ने संयंत्र को मारे गए श्रमिकों के परिजन को मुआवजा देने का निर्देश दिया था।’’

एनजीटी ने कहा, ‘‘रिपोर्ट में कंपनी का बयान भी दिया गया कि संयंत्र बंद रहने के कारण कोई रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं हुई थी। इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से सॉल्वेंट में आग या धमाके के बाद शायद आग फैली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल