लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में पत्थर की खदान में हुए विस्फोट की जांच के लिए एनजीटी ने गठित की समिति

By भाषा | Updated: February 28, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कर्नाटक के चिक्कबलपुर में पत्थर की एक खदान में कुछ दिन पहले जिलेटिन से हुए विस्फोट की घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय एक समिति गठित की है और उसे घटना के कारणों के बारे में एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

चिक्कबलपुर के हीरेंगावल्ली गांव में पत्थर की एक खदान में 22 फरवरी को हुए विस्फोट की इस घटना में छह लोगों की मौत हो गयी थी।

एनजीटी अध्यक्ष ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने घटना के बारे में मीडिया में आयी खबर का संज्ञान लिया और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी), कर्नाटक के खान निदेशक और चिक्कबलपुर के जिलाधिकारी को नोटिस जारी किया है।

पीठ ने कहा, ‘‘ हमने सीपीसीबी एवं राज्य पीसीबी के अधिकारियों, चिक्कबलपुर के जिलाधिकारी, खान महानिदेशक के प्रतिनिधि, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुख्य विस्फोट नियंत्रक (नागपुर), कर्नाटक के खान निदेशक की छह सदस्यीय संयुक्त समिति बनायी है, जो अधिकरण को रिपोर्ट सौंपेगी।’’

एनजीटी ने कहा कि समिति छह सप्ताह के अंदर घटनास्थल पर जायेगी एवं घटना के कारणों के बारे में अपनी रिपोर्ट अधिकरण को सौंपेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे