लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने कश्मीर में दूध गंगा, ममठ कुल के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए समिति का गठन किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 अक्टूबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कश्मीर में दूध गंगा नदी और ममठ कुल में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है और कहा है कि इन जल निकायों में जल अधिनियम का लगातार उल्लंघन हो रहा है।

आरटीआई कार्यकर्ता राजा मुजफ्फर भट द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने अधिकारियों को तथ्यों की पड़ताल करने और कानून के अनुरूप उपचारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

याचिका में कहा गया था कि इन जलाशयों में लगातार गंदा पानी बह रहा है तथा कचरा फेंका जा रहा है जो जल (प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 का उल्लंघन है।

एनजीटी ने पांच सदस्यीय समिति गठित करते हुए सोमवार को अधिकारियों को आदेश दिया कि वे तथ्यों की पड़ताल और कानून के अनुरूप उपचारात्मक कार्रवाई करें।

इसने आदेश में कहा, ‘‘हम सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), जम्मू-कश्मीर पीसीसी (प्रदूषण नियंत्रण समिति), उपायुक्त, श्रीनगर और बडगाम और निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय की पांच सदस्यीय संयुक्त समिति का भी गठन करते हैं।’’

अधिकरण ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अनुपालन और समन्वय के लिए नोडल एजेंसी होगा।

एनजीटी ने समिति से दो महीने के भीतर ई-मेल के जरिए तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा।

मामले में अगली सुनवाई आठ मार्च को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू