लाइव न्यूज़ :

गलत तरीके से कूड़ा डालने पर एनजीटी हुआ सख्त, यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 23, 2019 20:07 IST

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश जारी किया। पीठ ने कहा कि पर्यावरण और जन स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए, ये अनिवार्य हो जाता है कि उत्तर प्रदेश के शहरी विभाग के प्रधान सचिव इस मामले को देखें

Open in App

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में लोनी नगर परिषद द्वारा अवैध रूप से कूड़ा डालने के खिलाफ उपचारात्मक कदम उठाए। न्यायालय ने इस आदेश पर अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश जारी किया। पीठ ने कहा कि पर्यावरण और जन स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए, ये अनिवार्य हो जाता है कि उत्तर प्रदेश के शहरी विभाग के प्रधान सचिव इस मामले को देखें, उपचारात्मक कदम उठाएं और एक महीने के भीतर ई-मेल के जरिए इस अधिकरण को अनुपालन रिपोर्ट भेजें।

पीठ ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद यह आदेश दिया। रिपोर्ट के मुताबिक ये पाया गया है कि लोनी नगर पालिका ठोस कचरा प्रबंधन के नियम, 2016 का पालन नहीं कर रही है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है।

यूपीपीसीबी ने नगर पालिका पर कचरा का अंबार लगाने के लिए 50,000 रुपये और खुले डंपर में कचरा ले जाने के लिए 5,000 का पर्यावरण क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाने की सिफारिश की। यूपीपीसीबी ने एनजीटी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह पहले ही गाजियाबाद के जिलाधिकारी को पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क लगाने के लिए नोटिस भेज चुका है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह