लाइव न्यूज़ :

यमुना की सफाई की बताई जाए निश्चित समयसीमा, इस बार हुए फेल तो भुगतने होंगे नतीजे: एनजीटी

By भाषा | Updated: August 25, 2019 18:47 IST

एनजीटी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पिछले 30 सालों में कई बार यमुना की सफाई की बात हुई है लेकिन दी गई समय-सीमाओं का पालन नहीं किया गया। एनजीटी ने सभी प्राधिकरणों को उसके आदेशों के संबंध में उठाए गए कदमों के लिए समय-सीमा बताने के निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनजीटी ने यमुना की साफ-सफाई पर दिये स्पष्ट निर्देश, मांगी सभी पक्षकारों से समयसीमाएनजीटी ने कहा कि नई समय सीमा तय होगी और अगर पालन नहीं हुआ तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने यमुना नदी की सफाई के लिए सभी पक्षकारों को एक निश्चित समय-सीमा बताने के निर्देश दिए हैं। उसने कहा कि पिछले 30 वर्षों में बार-बार दी गई समय-सीमाओं का पालन नहीं किया गया और नदी अब भी प्रदूषित है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि अधिकरण नये सिरे से समय-सीमा तय करेगा और साथ ही आगाह किया कि इन समय-सीमाओं का उल्लंघन करने के प्रतिकूल नतीजे भुगतने पड़ेंगे। पीठ ने कहा, 'पर्यावरण और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा और यमुना नदी के विशिष्ट महत्व के संदर्भ में जल्द से जल्द इस तरह के प्रदूषण पर लगाम लगाने की जरूरत है।' 

एनजीटी ने सभी प्राधिकरणों को उसके आदेशों के संबंध में उठाए गए कदमों के लिए समय-सीमा बताने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन को ऐसी सूचनाओं को संग्रहित करने और जहां कहीं भी समय-सीमा समाप्त हो गई है, वहां इसकी अवधि बढ़ाने के बारे में बताने के निर्देश दिए।

एनजीटी ने पहले कहा था कि प्राधिकरणों की नाकामी नागरिकों के जीवन एवं स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है और यमुना जैसी प्रमुख नदी के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रही है। उसने कहा था कि यमुना में प्रदूषण गंभीर चिंता का सबब है। यह औद्योगिक कचरे और मल जल से बहुत ज्यादा प्रदूषित है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया