लाइव न्यूज़ :

एनजीओ ने दिव्यांग युवाओं के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 जून दिव्यांगों के लिए काम करने वाली प्रमुख गैर लाभकारी संस्थान नेशनल सेंटर फॉर प्रोमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसेबल्ड पीपुल (एनसीपीईडीपी) ने शनिवार को विकास क्षेत्र में करियर बनाने के लिए युवा दिव्यांगों को तीन साल की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।

गौर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने एक बयान में बताया कि इस पहल के लिए एनसीपीईडीपी ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है और यह छात्रवृत्ति इस साल सितंबर से शुरू होगी।

बयान में कहा गया कि छात्रवृत्ति- द एनसीपीईडीपी जावेद आबिदी फेलोशिप ऑन डिसेब्लिटी- संस्थान द्वारा भारत में दिव्यांगों के लिए आंदोलन चलाने की रजत जयंती पूरी होने और समूह के पूर्व निदेशक दिवंगत जावेद आबिदी की याद में शुरू की गई है।

बयान के मुताबिक तीन वर्षीय छात्रवृत्ति 18 से 28 वर्ष उम्र के उस दिव्यांग व्यक्ति को दी जाएगी जिसे दिव्यांगों के मुद्दों में रुचि होगी और विकास क्षेत्र में करियर बनाने का इच्छुक होगा, खासतौर पर दिव्यांगों के अधिकार और समावेश के लिए।

छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले व्यक्ति को अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए हर महीने 25 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह