लाइव न्यूज़ :

गैर सरकारी संगठन ने जंगल बचाने के लिये राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:18 IST

Open in App

भोपाल, 23 जुलाई पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने हीरा खनन के लिए छतरपुर जिले के बकस्वाहा के जंगल को खत्म करने की आशंका जताते हुए मध्यप्रदेश के राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर इसको तथा इसमें रहने वाले आदिवासी व जीव जंतुओं को बचाने की मांग की है।

वसुंधरा पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संस्था की अध्यक्ष पूर्णिमा वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि संस्था ने इस संबंध में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल को ज्ञापन सौंपकर बकस्वाहा के जंगलों को बचाने के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

उन्होंने ज्ञापन में कहा, ‘‘बकस्वाहा जंगल को खत्म करने की योजनाबद्ध तरीके से शुरुआत हो चुकी है। जंगल की इस जमीन के भीतर से हीरे निकालने के लिये तकरीबन 382.121 हेक्टेयर जमीन की खुदाई करनी होगी जिसमें 46 किस्म के दो लाख पंद्रह हजार से अधिक पेड़ काटे जाएंगे साथ ही साथ कई किस्म की झाड़ियां ,छोटे पेड़ भी नष्ट किये जायेंगे ।’’

इसमें राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्यवाही करके इस प्राकृतिक संपदा व उसमें रहने वाले आदिवासी तथा जीव जंतुओं को बेघर होने से बचाने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो