लाइव न्यूज़ :

एनजीओ ने श्रीनगर में चार झीलों की की सफाई

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:48 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 जून कभी ‘पूरब के वेनिस’ कहे जाने वाले श्रीनगर शहर में मानव लालच और अधिकारियों की उपेक्षा के चलते आपस में जुड़े कई जलाशय पिछले 30 वर्षों में करीब करीब मृत प्राय हो गये थे लेकिन स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों की मदद से एक गैर सरकारी संगठन उनमें चार झीलों का पुनरूद्धार करने में कामयाब हुआ है ।

नागिन लेक कंजर्वेशन ओर्गनाइजेशन (एनएलसीओ) के अध्यक्ष मंजूर अहमद वांगनू ने बताया कि तब वह 20 सेंकेंडे का वह वीडियो देखकर हैरान रह गये जिसमें खुशलसार झील करीब करीब लैंडफिल स्थल के रूप में तब्दील नजर आ रहा है और उस पर कुत्ते घूमते दिख रहे हैं।

वांगनू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह करीब साढे तीन महीने पहले की बात है। मैंने उस जगह जाने का फैसला किया और (देखा तो) वह वाकई बुरी स्थिति में था। कोई भी व्यक्ति दो मिनट से अधिक देर तक खड़ा नहीं रह सकता था। मैंने झील के आसपास रहने वाले कुछ लोगों से बातचीत की और उसका पुनरूद्धार करने में उनका सहयोग मांगा।’’

(एनएलसीओ) के अध्यक्ष ने कहा कि जब उन्होंने अपना विचार लोगों के सामने रखा तब वे उनपर हंसे। उन्होंने कहा, ‘‘ पहले के अधूरे मन से किये गये प्रयासों के चलते उन्हें शक था। लेकिन जब हमने काम शुरू किया तब स्थानीय लोग भी प्रयास में जुट गये। ’’

पोखरीबाल, गिलसार और नल्लाह आमिर खान जलाशयों का भी पुनरूद्धार किया गया है। स्थानीय लोंगो का कहना है कि झीलों के ऊपर तो साफ-सफाई हो गयी है लेकिन ये प्रयास तभी सार्थक होंगे जब इन जलाशयों से तलछट हटाया जाएगा।

नल्लाह आमीर खान मोहल्ला समिति के अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा, ‘‘ तीनदशक के तलछट है जिसे हटाने की जरूरत है। आप इस बात से समस्या की गंभीरता का आकलन कर सकते हैं कि हमने जलाशय से 1500 ट्रकलोड अवशेष निकाला है। अब भी छह ट्रक उस निकालने में लगे हैं।’’

उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि इस बात की जांच करायी जाए कि झीलों की साफ-सफाई का पैसा कहां गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस