लाइव न्यूज़ :

एनएफआर की मध्य जुलाई तक 72 प्रतिशत यात्री ट्रेन सेवाएं बहाल करने की योजना

By भाषा | Updated: June 17, 2021 22:12 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 जून पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि एनएफआर की योजना जुलाई के मध्य तक अपनी 72 प्रतिशत यात्री ट्रेन सेवाओं को बहाल करने की है और संबंधित राज्य सरकारों के परामर्श से और अधिक ट्रेनों की शुरूआत के लिए स्थिति की निगरानी की जा रही है।

गुप्ता ने मीडियाकर्मियों के साथ एक आनलाइन बातचीत में कहा कि कोविड-19 संबंधित पाबंदियों के बावजूद एनएफआर वर्तमान में उन यात्रियों के लिए 49 जोड़ी विशेष मेल या एक्सप्रेस ट्रेनें और प्रतिदिन पांच जोड़ी लोकल यात्री ट्रेनें चला रहा है, जिन्हें यात्रा की तत्काल आवश्यकता है।

एनएफआर के महाप्रबंधक ने कहा कि और 21 जोड़ी विशेष मेल या एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने के लिए पहले ही अधिसूचित की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान एनएफआर ने आवश्यक और अन्य वस्तुओं की मांग को पूरा करने के लिए इस वर्ष मई तक 1.480 मीट्रिक टन सामान का लदान किया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 0.802 मीट्रिक टन का लदान किया गया था। इस लिहाज से इसमें 84.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

एनएफ रेलवे ने 2020-21 के दौरान 11,659 माल रैक जारी किए जबकि पिछले वर्ष 9,731 रैक जारी किये गए थे। इस लिहाज से इसमें 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो