लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा का अगला स्पीकर कांग्रेस से होगा : शरद पवार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:10 IST

Open in App

पुणे, 11 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी (एमवीए) के तीनों घटकों ने फैसला किया है कि राज्य विधानसभा का अगला स्पीकर कांग्रेस से होगा।

यह पद कांग्रेस विधायक नाना पटोले द्वारा फरवरी में इस्तीफा देने से खाली हुआ है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने के लिए स्पीकर पद छोड़ दिया था।

पुणे जिले के बारामती सिटी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पवार ने कहा, ‘‘तीनों पार्टियों (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) ने फैसला किया है कि नया स्पीकर कांग्रेस से ही होगा। कांग्रेस जो भी फैसला (प्रत्याशी को लेकर) करेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।’’

हाल में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर स्पीकर पद को भरने हेतु कदम उठाने को कहा था। हालांकि, स्पीकर का चुनाव राज्य विधानमंडल के दो दिवसीय मानसून सत्र के दौरान नहीं हुआ।

मानसून सत्र के दौरान सदन में कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने पर भाजपा के 12 विधायकों को निलंबित करने के सवाल पर पवार ने कहा, ‘‘जो उन्होंने विधानसभा में किया, उसके आधार पर कार्रवाई की गई। इसमें तूल देने वाला कुछ भी नहीं है...यह हो चुका है।’’

गौरतलब है कि पांच जुलाई को विधानसभा स्पीकर के चेंबर में पीठासीन अधिकारी से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के मामले में 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित किया गया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि इस कार्रवाई का मकसद सदन में भगवा पार्टी के सदस्यों की संख्या को कम करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह