लाइव न्यूज़ :

आयात नहीं किए जाने वाले रक्षा सामानों की अगली सूची मार्च में: रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: February 23, 2021 00:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि रक्षा उद्योग से जुड़े वे उत्पाद जिन्हें दूसरे देशों से नहीं मंगाया जाएगा, उन वस्तुओं की सूची अगले माह जारी की जाएगी।

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि निजी क्षेत्रों से रक्षा साजो-सामान की खरीद को 15 प्रतिशत तक ही सीमित नहीं किया जाएगा बल्कि यह इससे कहीं आगे जाएगा।

सिंह ने ‘वेबिनार ऑन बजट एनाउंसमेंट 2021-22: गैल्वनाइजिंग एफर्ट्स फॉर आत्म निर्भर भारत’ में कहा,‘‘ उन वस्तुओं की अगली सूची जिन्हें आयात नहीं किया जाएगा, उनकी अधिसूचना मार्च 2021 में जारी की जाएगी। ’’

पिछले वर्ष रक्षा मंत्रालय ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की थी जिनके आयात पर रोक रहेगी।

सिंह ने 130अरब डॉलर अगले पांच वर्ष में सैन्य आधुनिकीकरण पर खर्च करने की योजना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में 83 हल्के विमान एम के 1ए, तेजस के निर्माण की जिम्मेदारी एचएएल को सौंपे जाने का जिक्र किया। एम के 1ए का डिजाइन देश में ही तैयार किया गया है और इसका निर्माण भी यही किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हल्के लडाकू हेलीकॉप्टरों के लिए भी अनुबंध शीघ्र किया जाएगा। इनका डिजाइन देश में ही तैयार किया गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) के लिए आशय पत्र हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को दिया जाएगा, ताकि हेलीकॉप्टरों को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे