लाइव न्यूज़ :

अगले ‘हुनर हाट’ रामपुर और लखनऊ में होंगे: नकवी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि अगले "हुनर हाट" का आयोजन इस महीने रामपुर में और जनवरी में लखनऊ में होगा जिनका केंद्र बिंदु ‘वोकल फॉर लोकल’ होगा।

उनके मुताबिक, कोरोना वायरस से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए रामपुर के नुमाइश मैदान में 18 से 27 दिसंबर तक और लखनऊ के शिल्प ग्राम में 23 से 31 जनवरी तक हुनर हाट आयोजित होगा।

‘मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन’ की बैठक के बाद नकवी ने बताया, ‘‘रामपुर में "हुनर हाट" का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना करेंगे। लखनऊ में आयोजित होने वाले "हुनर हाट" का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि रामपुर एवं लखनऊ में आयोजित हो रहे "हुनर हाट" ई प्लेटफार्म पर भी देश-विदेश के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा जहां लोग सीधे दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के स्वदेशी सामानों को देख एवं खरीद सकेंगे।

उनके अनुसार, इन "हुनर हाट" में उत्तर प्रदेश, असम, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकार, शिल्पकार अपने शानदार स्वदेशी उत्पादन की प्रदर्शनी एवं बिक्री करेंगे।

नकवी ने कहा कि रामपुर और लखनऊ में आयोजित होने वाले "हुनर हाट" में कोविड दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए सैनिटाइजेशन, मास्क, साफ़-सफाई आदि की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां