लाइव न्यूज़ :

तरुण तेजपाल यौन उत्पीड़न मामले में 7 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई, पूर्व महिला सहकर्मी ने की थी शिकायत

By भाषा | Updated: September 30, 2019 19:11 IST

तेजपाल को 30 नवम्बर 2013 को अपराध शाखा ने तब गिरफ्तार किया था जब अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। तेजपाल मई 2014 से जमानत पर हैं। गत वर्ष सितम्बर में जिला अदालत ने तेजपाल के खिलाफ आरोप तय किये थे।

Open in App
ठळक मुद्देतेजपाल के खिलाफ यह मामला उनकी एक पूर्व महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया है। पीठ ने कहा था कि अच्छा होगा कि इसकी सुनवायी छह महीने में पूरी कर ली जाए।

 गोवा की एक अदालत ने सोमवार को तहलका पत्रिका के संस्थापक तरुण तेजपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के एक मामले में अगली सुनवायी सात अक्टूबर को निर्धारित की। तेजपाल के खिलाफ यह मामला उनकी एक पूर्व महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया है।

लोक अभियोजक फ्रांसिस्को तवेरा ने बताया कि उत्तर गोवा जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्षमा जोशी ने सोमवार को मामले की सुनवायी की और उसके बाद इसकी अगली सुनवायी सात अक्टूबर को तय कर दी। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अरुण मिश्रा के नेतृत्व वाली एक पीठ ने पिछले महीने निचली अदालत से मामले की सुनवायी पूरी करने को कहा था।

पीठ ने कहा था कि अच्छा होगा कि इसकी सुनवायी छह महीने में पूरी कर ली जाए। न्यायाधीश जोशी ने कहा कि मुकदमे की सुनवायी दिये गए समय में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मामले में निर्देश है और इसका पालन करना अदालत का कर्तव्य है।’’

अदालत के समक्ष पेश हुए तेजपाल ने मामले की अगली सुनवायी नवम्बर में तय करने का अनुरोध किया जिसे न्यायाधीश ने ठुकरा दिया। बाद में तेजपाल ने अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्हें भरोसा है कि ‘‘सच सामने आएगा।’’ शीर्ष अदालत ने पिछले महीने तेजपाल की वह अर्जी खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था।

तेजपाल ने 2013 में एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में शिकायतकर्ता का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया था। तेजपाल ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है। तेजपाल को 30 नवम्बर 2013 को अपराध शाखा ने तब गिरफ्तार किया था जब अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। तेजपाल मई 2014 से जमानत पर हैं। गत वर्ष सितम्बर में जिला अदालत ने तेजपाल के खिलाफ आरोप तय किये थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह