लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला विस चुनाव: दयाशंकर सिंह

By भाषा | Updated: June 13, 2021 01:07 IST

Open in App

मथुरा, 12 जून उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने शनिवार को कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व में ही लड़ा जाएगा और तब भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने वृन्दावन के केशवधाम में शनिवार को आयोजित पार्टी की ब्रजक्षेत्र इकाई की अति महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के बाद मथुरा में स्थानीय पार्षद के आवास पर वार्ता में यह बात कही। इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेताओं सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘योगी सरकार में अपराधी या तो सलाखों के पीछे भेजे गए हैं या फिर मुठभेड़ में मारे गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ही सरकार बनाएगी और ऐसा निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के नेत्रृत्व में प्रदेश में वर्षों बाद आए बदलाव के चलते सम्भव होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दशकों से रुके हुए विकास कार्यों को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। हर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे हर वर्ग भाजपा की सरकार से संतुष्ट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित