लाइव न्यूज़ :

राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री जनता की पसंद का होगा : वसुंधरा राजे

By भाषा | Updated: October 22, 2021 15:09 IST

Open in App

जोधपुर (राजस्थान), 22 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री वह बनेगा, जिसे जनता पसंद करेगी।

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की संख्या के संबंध में सवाल करने पर राजे ने कहा, ‘‘यह सिर्फ चाहने से नहीं होता। जनता क्या चाहती है, वह अधिक महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि सभी समुदाय प्रेम पाने के अधिकारी हैं और सिर्फ वही व्यक्ति शासन कर सकता है जिसे बदले में सभी का प्यार मिल रहा हो।

कांग्रेस को ‘‘डूबता हुआ जहाज’’ बताते हुए राजे ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल की स्थिति और अंदरूनी लड़ाई देखकर उन्हें ऐसा ही लग रहा है।

राजे ने शुक्रवार को दिन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में मुलाकात की और उनसे राजस्थान विधानसभा और लोकसभा में अगले चुनावों की तैयारियां करने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा, क्योंकि 2023 (राजस्थान विधानसभा) और 2024 (लोकसभा) चुनावों के लिए बिगुल बजने वाला है। मैंने उनसे पूरी ताकत के साथ सामने आने को कहा है।’’

राजे केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां और पूर्व राज्य मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को दो दिन के लिए जोधपुर आयीं।

सर्किट हाउस में ठहरी राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में भाजपा की स्थिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। गहलोत जोधपुर जिले के सरदारपुरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग