लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में अगला विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा : कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:31 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 जून कांग्रेस विधायक प्रियांक एम खड़गे ने कर्नाटक के अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का एक चेहरा घोषित किये जाने के दावों को कुछ लोगों की शरारत बताते हुए बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया और जोर दे हुए कहा कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व के तहत लड़ा जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया को कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने का कुछ विधायकों द्वारा समर्थन किये जाने पर खड़गे ने कहा कि यह उन सब का निजी विचार हो सकता है, पार्टी का नहीं।

उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''इन सब चीजों की एक प्रक्रिया होती है। वे सीएलपी (कांग्रेस विधायक दल) के साथ सलाह-मशविरे के लिये जा रहे हैं। चुनाव अभी बहुत दूर (दो साल) हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह सवाल तब पैदा होगा जब आपके पास बहुमत होगा।''

हाल के कुछ दिनों में देखा गया है कि कांग्रेस के कम से कम आधा दर्जन विधायक सिद्धरमैया का समर्थन कर रहे हैं, जिससे पार्टी में आंतरिक गुटबाजी सामने आ गयी है।

बताया जा रहा है कि कुछ विधायक पार्टी के प्रदेश प्रमुख डी के शिवकुमार का समर्थन कर रहे हैं।

खड़गे ने कहा कि मुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इसपर बात करना पूरी तरह समय की बर्बादी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने कहा फिलहाल महामारी के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करने, टीकाकरण कार्यक्रम में भाजपा के ''पाखंड'' को उजागर करने, जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारियों पर ध्यान देना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविवाहिता से शादी की?, प्रेमी संदीप के माता-पिता और चार बहन ने मिलकर प्रेमिका ममता को काट डाला, खून से लथपथ शव और पास ही कुल्हाड़ी बरामद

क्रिकेटIPL Auction 2026: नीलामी में आज बिकने वाले 5 टॉप सबसे महंगे खिलाड़ी, देखिए सूची

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

क्रिकेटIPL 2026 Auction: सीएसके ने ढूंढ लिया जडेजा का रिप्लेसमेंट, IPL ऑक्शन के इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर

क्रिकेटIPL Auction 2026: बेस प्राइस 30 लाख और बिके 14.20 करोड़, कौन हैं कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम

भारतमहिला डॉक्टर का हिजाब हाथों से खींचकर हटाने से विवादों में घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष हमलावर