लाइव न्यूज़ :

उन्नाव में घाट पर दफनाये गये शवों के बरामद होने की खबर, मामले की जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 13, 2021 15:23 IST

Open in App

उन्नाव(उप्र) 13 मई उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की बीघापुर पाटन तहसील में गंगा नदी के बक्सर घाट पर दफनाये गये कई शव कथित रूप से बरामद होने पर, जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिये है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

इन दफनाये गये शवों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया ।

उन्नाव के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया, ''इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी स्तर के एक अधिकारी को जांच के लिये मौके पर भेजा गया है और वह शीघ्र ही पूरे मामले की रिपोर्ट देंगे ।''

उन्होंने बताया कि बक्सर घाट कई जिलों की सीमा पर स्थित है और यह रायबरेली, फतेहपुर उन्नाव को जोड़ता है, वहां पर कई जिलों के लोग आकर परंपरागत तरीके से अंतिम संस्कार करते हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मुझे सूचना मिली है कुछ लोगों द्वारा रेत के नीचे शवों को दबाया गया है। सूचना मिलने के बाद तत्काल उप जिलाधिकारी को भेजा गया है। जो भी स्थिति है उसको देखते हुए सम्मानजनक जो भी कार्यवाही है वो करवायेंगे, इस तरह की स्थिति दोबारा ना हो इसके लिये भी कड़े निर्देश दिए गये हैं।’’

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बीघापुर दया शंकर पाठक ने बताया, ‘‘जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ मौके पर जाकर मैने निरीक्षण किया है, कहीं कोई शव खुले में पड़ा नहीं दिखाई दिया । दफनाए गये शवों की संख्‍या को लेकर भी उन्‍होने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।’’

इस घाट के पास रहने वाले ग्रामीणों का कहना था कि बृहस्पतिवार सुबह से ही किसी को भी शव दफनाने नहीं दिया जा रहा है, सभी को दाह संस्‍कार के लिए कहा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट