लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में नेतृत्व परिवर्तन की खबरें निराधार : कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई कांग्रेस ने रविवार को कहा कि लोकसभा में पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की खबरें ‘‘समय से पहले और निराधार’’ हैं।

अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं और संसद की बैठक से कुछ दिन पहले उनके स्थान पर किसी को नियुक्त करने की खबरें आयी हैं। संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने वाला है और कांग्रेस विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने को तैयार है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व बदलने की खबरें समय से पहले और निराधार हैं।’’ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ब्रीफिंग में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता के तौर पर चौधरी को बदलने के संबंध में शीर्ष स्तर पर कोई फैसला नहीं हुआ है। चौधरी कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष भी हैं, जहां हाल के विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चा और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ गठजोड़ करने के बाद सबसे पुरानी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि पार्टी नुकसान का आकलन कर रही है लेकिन पश्चिम बंगाल में भी नेतृत्व परिवर्तन का कोई फैसला नहीं किया गया है। ‘‘समूह 23’’ के कुछ नेताओं ने काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में बदलाव का अनुरोध करते हुए पश्चिम बंगाल में आईएसएफ के साथ चुनावी गठबंधन पर आपत्ति जतायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो