लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरें चिंता का विषय : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर भारत ने अफगानिस्तान में पिछले दिनों पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ये हमले शांति प्रक्रिया की भावना के विपरीत हैं और इस पर तत्काल रोक लगायी जानी चाहिए ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में हमें अफगानिस्तान में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर कई हमलों की खबरें मिली है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ पत्रकारों, नागरिक समाज के सदस्यों पर इन लक्षित हमलों का मकसद अभिव्यक्ति की आजादी और शांति एवं स्थिरता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अर्थपूर्ण चर्चा को दबाना है और यह गहरी चिंता का विषय है । ’’

उन्होंने कहा कि ये हमले शांति प्रक्रिया की भावना के विपरीत हैं और इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए ।

श्रीवास्तव ने कहा कि अफगानिस्तान के लोग शांतिपूर्ण भविष्य चाहते हैं । तत्काल एवं समग्र संघर्षविराम.. शांतिपूर्ण, समृद्ध और प्रगतिशील अफगानिस्तान की स्थापना के लिये अर्थपूर्ण शांति प्रक्रिया का आधार तैयार करेगा ।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ शांति की यात्रा में भारत, अफगानिस्तान के लोगों के साथ है । ’’

गौरतलब है कि अफगान सरकार और तालिबान 19 साल से चले आ रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए पहली बार सीधे बात कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच पांच जनवरी को दोहा में वार्ता शुरू हुई थी।

अमेरिका द्वारा फरवरी 2020 में तालिबान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से भारत उभरती राजनीतिक स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह