लड़कियों ने कुछ ऐसे रचाई दिव्यांगों से शादी, जानें गुरमीत राम रहीम से प्रेरित होने वाली कौन है यह 'मर्दानी भक्त वीरांगना'

By आजाद खान | Updated: January 15, 2022 15:38 IST2022-01-15T12:09:54+5:302022-01-15T15:38:07+5:30

इस मुहिम के तहत प्रिया इन्सां और बसंती इन्सां समेत कई और लड़कियों ने दिव्यांग लोगों से शादी की है।

news how Beautiful educated girls married disabled man inspired Gurmeet Ram Rahim mardaani bhakt Veerangana | लड़कियों ने कुछ ऐसे रचाई दिव्यांगों से शादी, जानें गुरमीत राम रहीम से प्रेरित होने वाली कौन है यह 'मर्दानी भक्त वीरांगना'

लड़कियों ने कुछ ऐसे रचाई दिव्यांगों से शादी, जानें गुरमीत राम रहीम से प्रेरित होने वाली कौन है यह 'मर्दानी भक्त वीरांगना'

Highlightsगुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा मर्दानी भक्त वीरांगना की शुरूआत हुई थी।इसमें पढ़ी-लिखी सुंदर लड़कियां दिव्यांग लोगों से शादी करती है। मर्दानी भक्त वीरांगना के फैंस सोशल मीडिया यूजर भी है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां से प्रेरित होकर यह पढ़ी-लिखी लड़कियां दिव्यांग लोगों से शादि कर रही है। ऐसे बहुत सारे मामले देखें गए हैं जिसमे सुंदर दिखने वाली लड़कियों ने अपना जीवन उन लोगों को चुना जिन्हें समाज ने शादी करने से मना कर दिया था। इन लड़कियों को गुरमीत राम रहीम सिंह मर्दानी भक्त वीरांगना कहते थे। ये मर्दानी भक्त वीरांगना उन लड़कियों को कहा जाता है जो अपने सपनों को त्याग देकर ऐसे लोगों से शादी करने के लिए तैयार होती है जिन्हें शारीरिक रुप से परेशानी होती थी। सोशल मीडिया पर भी इन नर्दीनी की खूब तारीफ हो रही है। 

मर्दानी भक्त वीरांगना की मिसाल बनी यह लड़कियां

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा शुरू की गई इस मुहिम में देश के अलग-अलग कोनों से बहुत सी लड़कियों ने हिस्सा लिया था। इसमें पंजाब के मलोट निवासी प्रिया इन्सां भी शामिल है जिन्होंने डबल एमए किया है। प्रिया इन्सां ने दिव्यांग विपिन इन्सां से शादी करके एक नया मिसाल कायम किया है। प्रिया इन्सां ने गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के सामने विपिन से शादी की थी और देश की लड़कियों के लिए प्रेरणादायक बनी है। प्रिया इन्सां ही नहीं बल्कि सिर्सा की रहने वाली बसंती इन्सां ने भी हनुमानगड़ निवासी हेमंत से शादी की थी। इन दोनों के अलावा और भी लड़कियां है जो अपने सपनों को दरकिनार कर ऐसे लोगों को अपना जीवन साथी बनाया जिन्हें आम तौर पर कोई लड़की शादी करने से इंकार कर दी थी। 

सोशल मीडिया पर छाई है यह मर्दानी भक्त वीरांगना

आज इन मर्दानी भक्त वीरांगना की धूम हर जगह है। सोशल मीडिया पर इनकी खूब तारीफ भी हो रही है। लोग ऐसी लड़कियों की खूब सराहना कर रहे हैं जो खुद सुंदर होने के बावजूद भी दिव्यांग लोगों से शादी करने के लिए तैयार हो गई थी। 
 

Web Title: news how Beautiful educated girls married disabled man inspired Gurmeet Ram Rahim mardaani bhakt Veerangana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे