लाइव न्यूज़ :

नवविवाहित युवक ने किले की दीवार पर चढ़ कर आत्महत्या की धमकी दी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:21 IST

Open in App

जयपुर, 30 नवंबर राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार शाम को एक नवविवाहित युवक ने किले की दीवार पर चढ़ कर आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि युवक ने इसका कोई कारण नहीं बताया।

उन्होंने बताया कि दिनेश कुमार कुमावत की रविवार को शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी और परिजनों के साथ शादी के बाद सोमवार सुबह लौटा था।

खेतड़ी के थानाधिकारी विनोद कुमार ने मंगलवार को बताया कि शादी कर लौटने के कुछ समय बाद ही वह बिना किसी को बताये खेतड़ी किले पर चला गया। जब वह देर तक वापस घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह किले पर है और किले की दीवार से कूद पर आत्महत्या करेगा।

उन्होंने बताया कि परिजन और पुलिस तुरंत किले पर पहुंची। उसे देर रात किले की दीवार से नीचे उतारने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि ‘‘ना तो नवविवाहित युवक दिनेश और ना ही परिजन यह बता पाये कि वह क्यों परेशान था और क्यों अपनी जिदंगी खत्म करना चाहता था। इस बारे में कोई शिकायत नहीं दी गई है और कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे