लाइव न्यूज़ :

भदोही में दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या, पति समेत चार हिरासत में

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:41 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 15 जून भदोही के शहर कोतवाली इलाके के अयोध्यापुरी कालोनी में कथित रूप से दहेज़ के लिए एक नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या किये जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने उसके पति सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।

मंगलवार देर शाम मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अशफ़ाक़ अहमद की शादी दिलकुशा (22) से इसी साल 25 मार्च को हुई थी। दिलकुशा के परिजनों के मुताबिक दहेज़ की मांग को लेकर मंगलवार रात लगभग आठ बजे ससुराल वालों ने उसकी हत्या करके शव को फांसी से लटका दिया।

पुलिस ने बताया कि शव संदिग्‍ध परिस्थिति में कमरे में मिला। ससुराल वालों के मुताबिक महिला ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर अशफ़ाक़ अहमद, उसके पिता, माँ और एक बहन को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू