पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित विधायक ले रहे हैं शपथ

By भाषा | Updated: May 6, 2021 13:52 IST2021-05-06T13:52:32+5:302021-05-06T13:52:32+5:30

Newly elected MLAs of West Bengal are taking oath | पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित विधायक ले रहे हैं शपथ

पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित विधायक ले रहे हैं शपथ

कोलकाता,छह मई पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण कर रहे हैं।

विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष सुब्रत मुखर्जी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ देर के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई और फिर राज्य सचिवालय के लिए निकल गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए आयोजित हुआ है।

शपथ ग्रहण के पहले दिन बृहस्पतिवार को कम से कम 143 विधायक शपथ लेंगे। इनमें से ज्यादातर विधायक कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूरब और पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, हुगली और झाड़ग्राम के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित हुए हैं।

दिन के आधे पहर में 74 विधायक शपथ लेंगे और शेष विधायक दूसरे पहर में शपथ ग्रहण करेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी, शशि पांजा, मदन मित्रा, शोभनदेव चट्टोपाध्याय और निर्मल माझी शपथ ग्रहण कर चुके हैं।

भाजपा के किसी विधायक ने बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार तक जारी रहेगा।

इस बार के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें हासिल करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है। भाजपा को 77 सीटें मिली हैं। कांग्रेस और वाम दल आपना खाता भी नहीं खोल सके।

राज्य में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं, हालांकि 292 पर चुनाव हुआ था। जांगीपुर और शमशेरगंज विधानसभा सीटों पर चुनाव से पहले दो उम्मीदवारों की मौत हो गई। इस वजह इन दोनों सीटों पर चुनाव नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Newly elected MLAs of West Bengal are taking oath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे