लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में बुधवार को शपथ लेंगे नवनिर्वाचित विधायक

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:05 IST

Open in App

पुडुचेरी, 25 मई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण बुधवार को होगा हालांकि एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मंत्रिमंडल का गठन होना अभी बाकी है। वहीं, इसके नेता एन रंगासामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं।

इसके अलावा नवनिर्वाचित विधायक, तीन मनोनीत भाजपा विधायक भी 26 मई को शपथ लेंगे। केंद्र शासित प्रदेश में छह अप्रैल को हुए चुनाव के नतीजे घोषित होने के तीन सप्ताह बाद यह शपथ ग्रहण होगा।

उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन एआईएनआरसी विधायक के लक्ष्मीनारायणन को बुधवार को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष पद की शपथ दिलायेंगी।

लक्ष्मीनारायणन 30 सदस्यीय विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों और मनोनित सदस्यों को पद की शपथ दिलायेंगे। मनोनीत सदस्यों को मिलाकर विधानसभा में 33 सदस्य हैं।

पुडुचेरी में छह अप्रैल को चुनाव हुए थे और दो मई को परिणाम आया था। एआईएनआरसी के नेतृत्व में राजग ने चुनाव जीता है।

सात मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद रंगासामी कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे और पास के चेन्नई में उनका उपचार चला था। पिछले सप्ताह ही वह पुडुचेरी वापस आये। अपनी कैबिनेट में शपथ लेने वाले वह एकमात्र सदस्य हैं।

वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें भाजपा भी शामिल है। भाजपा ने ए नमसशिवायम के लिए उपमुख्यमंत्री पद समेत तीन मंत्री पद की मांग की है। नमसशिवायम पूर्व कांग्रेस नेता हैं जो हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं।

राजग ने 30 में से 16 सीटें जीती हैं जिसमें एआईएनआरसी ने 10 सीटें और शेष पर भाजपा ने जीत दर्ज की है जबकि सहयोगी अन्नाद्रमुक एक भी सीट नहीं जीत पायी।

रंगासामी को छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिलने की संभावना है।

विपक्षी द्रमुक और कांग्रेस ने क्रमश: छह और दो सीटों पर जीत दर्ज की।

मंत्रिमंडल का विस्तार करना फिलहाल रंगासामी की प्राथमिकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे