नागालैंड के नवनियुक्त राज्यपाल नंद किशोर यादव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल रहा है काफी चर्चा में

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2026 16:07 IST2026-03-07T16:07:33+5:302026-03-07T16:07:42+5:30

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल भी काफी चर्चा में रहा। अब उन्हें नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का सम्मान माना जा रहा है। इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की पहल हो चुकी है।

Newly appointed Governor of Nagaland Nand Kishore Yadav met the Chief Minister, whose tenure as Speaker of the Bihar Legislative Assembly was much discussed | नागालैंड के नवनियुक्त राज्यपाल नंद किशोर यादव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल रहा है काफी चर्चा में

नागालैंड के नवनियुक्त राज्यपाल नंद किशोर यादव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल रहा है काफी चर्चा में

पटना: नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास 1 अणे मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया और नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच हुई औपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नंद किशोर यादव लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे कई बार विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं। 

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल भी काफी चर्चा में रहा। अब उन्हें नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का सम्मान माना जा रहा है। इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की पहल हो चुकी है। हाल ही में उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि वे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। राजनीतिक हलकों में इसे बिहार की सत्ता और सियासत के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। 

नंद किशोर यादव की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को भी इसी बदलते राजनीतिक परिदृश्य के संदर्भ में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासकर तब जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद राज्य के नेतृत्व को लेकर नई चर्चा तेज हो सकती है। दरअसल, बीते पांच मार्च को देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़ा फेरबदल किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल तथा उपराज्यपाल की नियुक्ति और तबादलों को मंजूरी दे दी थी।

Web Title: Newly appointed Governor of Nagaland Nand Kishore Yadav met the Chief Minister, whose tenure as Speaker of the Bihar Legislative Assembly was much discussed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे