लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दौरा किया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:48 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र, 18 जुलाई हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने रविवार को यहां स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दौरा किया।

इस मौके पर उनकी अगवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेव ने की।

अपने संबोधन में दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालय ने गुणवत्ता का उच्च मानक बनाए रखा है, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उसकी प्रतिष्ठा बढी है। इस मौके पर उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटरनेशनल अतिथि गृह के परिसर में पौधा रोपण भी किया।

हरियाणा के राज्यपाल ने कहा, ‘‘विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय की पहली और आखिरी प्राथमिकता है...हम इस विश्वविद्यालय को देश में उच्च शिक्षा की धुरी बनाएंगे।’’ उन्होंने 15 जुलाई को हरियाणा के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। वह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं।

कुलपति सचदेव ने कहा कि दत्तात्रेय की महान दूरद्रष्टा और शिक्षाविद के तौर पर प्रतिष्ठा है और उनकी दृष्टि से विश्वविद्यालय को लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया