लाइव न्यूज़ :

राजौरी में कूड़े के ढेर में नवजात का शव मिला

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:03 IST

Open in App

जम्मू, एक नवंबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के पास सोमवार को कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुछ राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जीएमसी के प्राचार्य बृज मोहन गुप्ता ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि पिछले कुछ दिनों में क्या किसी महिला ने अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, "मैंने संबंधित डॉक्टरों से तथ्यों का पता लगाया है और पता चला है कि रविवार को अस्पताल में आपरेशन से तीन बच्चों का जन्म हुआ और वे सभी ठीक हैं।"

उन्होंने कहा, "हम पिछले दो दिनों के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।" गुप्ता ने कहा कि मृत शिशु की आयु का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि राजौरी के उपायुक्त ने भी जांच के लिए एक तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम अस्पताल भेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू