लाइव न्यूज़ :

सरकारी अस्पताल के बाथरूम में मिली नवजात बच्ची

By भाषा | Updated: May 13, 2021 23:33 IST

Open in App

जींद, 13 मई हरियाणा के जींद में स्थित नागरिक अस्पताल के बाथरूम में बुधवार की रात एक नवजात बच्ची मिली । घटना की सूचना पाकर पुलिस तथा चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी मौके पर पहुंच गई और नवजात को शिशु नर्सरी में भर्ती करवाया।

पुलिस ने बताया कि सामान्य अस्पताल के फ्लू कॉर्नर के निकट बीती देर रात बाथरूम में नवजात बच्ची को कपड़े में लिपटा पड़ा देखा गया। सूचना मिलने पर इमरजैंसी में तैनात नर्सिंग स्टाफ और गार्ड मौके पर पहुंच गए तथा नवजात को कब्जे में लेकर शिशु नर्सरी में पहुंचाया।

घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस तथा चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के पदाधिकारी सामान्य अस्पताल पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नवजात का जन्म लगभग तीन दिन पहले हुआ है।

पुलिस ने बताया कि जब सीसीटीवी फुटेज में एक महिला नवजात बालिका को बाथरूम में छोडकर जाती दिख रही है और महिला के साथ दो व्यक्ति भी थे, एक बाहर बाइक के साथ खड़ा हुआ था तो दूसरा महिला पर नजर बनाए हुए था।

उन्होंने बताया कि नवजात बालिका को बाथरूम में छोडऩे की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है और फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्टाफ नर्स की शिकायत पर एक महिला समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू