लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन में लावारिस छोड़ दी गयी नवजात बच्ची को बचाया गया, मासूम के शरीर पर चढ़ गयी थीं चींटियां

By भाषा | Updated: May 16, 2020 21:17 IST

नवजात बच्ची राऊ इलाके के रंगवासा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे बोरी में लिपटी हुई मिली। बच्ची को जहां लावारिस छोड़ा गया था, वहां कचरा पड़ा था और उसके शरीर पर कई चींटियां रेंग रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल ठीक है। मामले की जांच के जरिये आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।

इंदौर: कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच यहां शनिवार को एक नवजात बच्ची को अमानवीय हालात में लावारिस छोड़ दिया गया। इस बच्ची को पुलिस ने क्षेत्रीय निवासियों की मदद से बचाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नवजात बच्ची राऊ इलाके के रंगवासा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे बोरी में लिपटी हुई मिली। बच्ची को जहां लावारिस छोड़ा गया था, वहां कचरा पड़ा था और उसके शरीर पर कई चींटियां रेंग रही थीं। चींटियों के काटने से बच्ची रोये जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय महिलाओं ने नवजात बच्ची के शरीर से चींटियों को हटाते हुए उसे नहलाकर साफ किया। पुलिस ने बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल ठीक है।

उन्होंने बताया कि बच्ची के मामले में अज्ञात आरोपी पर भारतीय दंड विधान की धारा 317 (शिशु के माता-पिता या उसकी देखरेख करने वाले व्यक्ति द्वारा उसे असुरक्षित स्थिति में लावारिस छोड़ना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले की जांच के जरिये आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।

इस बीच, नवजात बच्ची को बचाने वाली क्षेत्रीय महिलाओं में शामिल सविता (30) ने कहा, "मैंने बच्ची को बुरी हालत में देखते ही उठा लिया था। तब मैंने सोचा कि भले ही पुलिस मुझसे पूछताछ करे या लॉकडाउन तोड़कर घर से बाहर निकलने पर मुझे डंडे मारे, लेकिन मैं हर हाल में बच्ची को बचाकर ही रहूंगी।"

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए