लाइव न्यूज़ :

नोएडा में जन्म लेने के बाद नवजात की मौत, पिता ने डॉक्टरों पर बच्चे को गिराने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: June 20, 2021 13:12 IST

दिल्ली से सटे नोएडा में प्रसव के कुछ देर बाद ही एक नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पिता ने इस मामले में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता का आरोप- प्रसव के बाद डॉक्टर स्टाफ के हाथ से फिसलकर बच्चा टब में गिरापिता ने आरोप लगाया है कि चोट लगने से बच्चे की मौत हो गईडॉक्टरों ने हालांकि कहा है कि बच्चे की तबीयत प्रसव के बाद से ही खराब हो गई थी

नोएडा: नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में रविवार सुबह जन्म लेने के बाद एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रसव के बाद बच्चे को टब में गिरा दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।

बहरहाल डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के कुछ देर बाद स्वाभाविक रूप से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इस मामले में पुलिस अधिकारी मेडिकल बोर्ड की सलाह लेने की भी बात कह रहे हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में बहरामपुर गांव के रहने वाले अनुज चौहान की पत्नी लता चौहान (30 वर्ष) शनिवार देर रात प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह चार बजे लता चौहान ने एक बच्चे को जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि लता चौहान का कहना है कि प्रसव के दौरान अस्पताल के स्टाफ के हाथ से बच्चा फिसल कर टब में गिर गया, जिसकी वजह से उसे चोट आई तथा उसके नाक से खून निकल रहा था। उनके अनुसार चोट लगने की वजह से बच्चे की मौत हुई है।

डॉक्टरों के अनुसार प्रसव के बाद बच्चे की थी तबियत खराब

अपर उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के बाद बच्चे की हालत खराब थी और उसे वेंटिलेटर की जरूरत थी। बच्चे के पिता को लेकर उसे निम्स अस्पताल में भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में बच्चे के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल बोर्ड से राय लेकर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के चलते अनुज के परिवार में मातम छा गया है। अनुज के पांच साल के बेटे की बुखार की वजह से कुछ समय पहले ही मौत हुई थी और अब दूसरे बच्चे की पैदा होते ही मौत हो गई।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?