लाइव न्यूज़ :

जन्मजात ट्यूमर हटाने के लिए नवजात बच्चे की हुई दुर्लभ सर्जरी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक अस्पताल में जन्मजात ट्यूमर को हटाने के लिए दो दिन के एक नवजात बच्चे की दुर्लभ सर्जरी की गई।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को ट्यूमर होने का पता उसकी मां के नियमित अल्ट्रासाउंड के दौरान तब लगा था जब वह 20 सप्ताह की गर्भवती थी।

अस्पताल समूह ने एक बयान में कहा कि इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में एक अत्यंत दुर्लभ मामले में ‘‘दुर्लभ ट्यूमर’’ को हटाने के लिए दो दिन के एक नवजात बच्चे की हाल में जीवनरक्षक हृदय सर्जरी की गई।

इसने कहा, ‘‘बच्चा, जिसके माता-पिता नोएडा के निवासी हैं, दुर्लभ जन्मजात ट्यूमर के साथ पैदा हुआ था।’’

अस्पताल ने कहा कि गर्भ के दौरान बच्चे की नियमित निगरानी की गई जिससे कि उसकी वृद्धि पर कोई असर न पड़े।

बयान में कहा गया, ‘‘जन्म के समय बच्चे का वजन 3.2 किलोग्राम था और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे तत्काल नली लगाई गई तथा वेंटिलेटर पर रखा गया। उसका सीटी एंजियो किया गया जिसमें सात सेंटीमीटर का ट्यूमर दिखा जो बाईं तरफ हृदय पर दबाव डाल रहा था और फेफड़े के लिए समस्या उत्पन्न कर रहा था।’’

अस्पताल के वरिष्ठ बाल हृदय सर्जन डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा, ‘‘बच्चे की स्थिति चिंताजनक थी और उसका तत्काल ऑपरेशन करने की योजना बनाई गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसके जन्म के दो दिन बाद हमने ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया जो हृदय से बड़ा था और हृदय की सतह से चिपका पाया गया जो हृदय को बाईं तरफ धकेल रहा था।’’

डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह स्वस्थ स्थिति में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग