लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में नवजात बच्चे की एड़ी कुतर गए चूहे, तीन कर्मचारियों पर गाज, एक लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:25 IST

Open in App

इंदौर, 18 मई मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में चूहों द्वारा नवजात बच्चे की एड़ी कुतरे जाने पर मचे बवाल के बाद अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार रात एक महिला नर्स को निलंबित कर दिया।

इसके साथ ही, एमवायएच में साफ-सफाई और सुरक्षा की ठेकेदार कंपनी के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं और कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एमवायएच के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई। ठाकुर के मुताबिक इस समिति में अस्पताल का एक प्रशासकीय अधिकारी और दो डॉक्टर शामिल थे।

इससे पहले, राज्य मानवाधिकार आयोग ने चूहों द्वारा नवजात बच्चे की एड़ी कुतरे जाने के मामले का मंगलवार को ही संज्ञान लिया और प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों से 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि इस निकाय के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने मीडिया की खबरों के आधार पर इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक से 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

अधिकारी के मुताबिक रिपोर्ट इस बारे में मांगी गई है कि शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) की नर्सरी (वह स्थान जहां नवजात बच्चों को देख-भाल के लिए रखा जाता है) में सोमवार को चूहों ने नवजात बच्चे की एड़ी आखिर किन हालात में कुतर दी।

इस बीच, एमवायएच के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न किए जाने की शर्त पर "पीटीआई-भाषा" को बताया कि 23 दिन के बच्चे को अस्पताल की नर्सरी के झूले में रखा गया था जहां उसकी एड़ी को चूहों ने कुतर दिया। उन्होंने बताया, "विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे के घाव की मरहम-पट्टी की जा रही है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।"

अधिकारी के मुताबिक एमवायएच में चूहों के हमले का शिकार बच्चा गर्भावस्था की सामान्य अवधि से करीब दो महीने पहले जन्मा था और प्रसव के वक्त उसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम था। इसलिए उसे नर्सरी में रखकर उसकी देखभाल की जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान