लाइव न्यूज़ :

कूड़े के ढेर पर पड़ी नवजात बच्ची को नोच रहे थे कुत्ते, अस्पताल पहुंचाया तो ये बोले डॉक्टर  

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2019 18:54 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोड के पास का है. बच्ची को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक का नाम अनिकेत पाण्डेय ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहा था तभी उसने देखा कि कूडे के ढेर पर बहुत सारे कुत्ते किसी चीज को नोच रहे हैं.

Open in App

बिहार के मोतिहारी जिले में कूडे के ढेर पर एक नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई. मासूम को कार्टून में रख कर कूडे पर फेंका गया था. उसे कुत्ते नोच रहे थे. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बच्ची को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. लेकिन पुलिस को आने से पहले ही एक युवक ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोड के पास का है. बच्ची को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक का नाम अनिकेत पाण्डेय ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहा था तभी उसने देखा कि कूडे के ढेर पर बहुत सारे कुत्ते किसी चीज को नोच रहे हैं. बीच-बीच में कुत्तों के झुंड से एक बच्ची के रोने की आवाज भी आ रही थी. जब अनिकेत ने मौके पर जाकर देखा तो वह दंग रह गया. 

अनिकेत ने बताया है कि आसपास के लोग और राहगीरों ने कुत्तों को भगा दिया. जब मैंने देखा तो कार्टून में एक नवजात पडी थी, जिसे कुत्तों ने नोच लिया था. मगर हैरान करने वाली बात यह है कि इतने सारे लोगों में से किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. ऐसे में मैंने नवजात को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

नवजात मिलने की सूचना पर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंच गई और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नवजात की बरामदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चायें चल रही हैं. वैसे पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगालने की बात कह रही है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया