नए साल से पहले बिहार में 31 आईपीएस को पदोन्नति और गुजरात में  26 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2025 06:22 IST2025-12-24T06:21:37+5:302025-12-24T06:22:43+5:30

2008 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है।

new year 31 IPS officers promoted in Bihar 26 senior IAS officers were transferred in Gujarat | नए साल से पहले बिहार में 31 आईपीएस को पदोन्नति और गुजरात में  26 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

file photo

Highlightsकुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है।2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है।संजीव कुमार भी शामिल हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

पटनाः बिहार सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 31 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। अधिसूचना के अनुसार ये पदोन्नतियां एक जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। अधिसूचना में बताया गया कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पद से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 2008 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है।

इनमें किम, निताशा गुरिया, सत्यवीर सिंह, उपेंद्र कुमार शर्मा, विकास बर्मन और मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। अधिसूचना के मुताबिक 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नति दी गई है।

गुजरात सरकार ने 26 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

गुजरात सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 26 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों में संजीव कुमार भी शामिल हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है और साथ ही राज्य के गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अजय कुमार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का सचिव नियुक्त किया गया और उन्हें गुजरात समुद्री बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। 

Web Title: new year 31 IPS officers promoted in Bihar 26 senior IAS officers were transferred in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे