लाइव न्यूज़ :

महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी नई महिला नीति :गहलोत

By भाषा | Updated: April 11, 2021 18:46 IST

Open in App

जयपुर, 11 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि नई राज्य महिला नीति-2021 इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध भाव से काम कर रही है। उन्हें हर क्षेत्र में समान दर्जा दिलाने के लिए हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ महिला शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।

गहलोत रविवार को कस्तूरबा जयन्ती के अवसर पर ‘गांधी दर्शन एवं महिला सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कस्तूरबा महिला सशक्तीकरण की अनूठी मिसाल थीं। उनके जन्म दिवस पर राज्य सरकार द्वारा जारी महिला नीति से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

गहलोत ने कहा, ‘‘हम मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने पर काम कर रहे हैं। सरकार के साथ-साथ समाज को भी इस दिशा में आगे आना होगा।’’

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए घूंघट प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करना जरूरी है। राजस्थान में हमारी सरकार ने इस बुराई को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया है।

उन्होंने अपील की कि स्वयं सेवी संस्थाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश, अहमदाबाद के गुजरात विद्यापीठ के पूर्व कुलपति तथा गांधीवादी विचारक प्रो. सुदर्शन अयंगर, बाड़मेर की हस्तशिल्प कलाकार और नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित रूमा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह