लाइव न्यूज़ :

नये विस्टाडोम कोच रेल यात्रा को और यादगार बनाएंगे: मोदी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इंटेग्रल कोच फैक्ट्री (सवारी डिब्बा कारखाना) द्वारा निर्मित नये विस्टाडोम डिब्बों की सराहना की और कहा कि इनसे मिलने वाली आरामदायक व्यवस्था से लोगों की यात्राएं यादगार हो जाया करेंगी।

विस्टाडोम पर्यटक डिब्बों में बड़े और लंबे शीशे वाली खिड़कियां होंगी तथा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नियंत्रित की जा सकने वाली कांच की बनी छत भी होंगी। पर्यटन हर प्रकार से नजारों को लुत्फ उठा सकेंगे। हर कोच में 44 पर्यटकों के बैठने की क्षमता होगी तथा ये कुर्सियां 180 डिग्री तक घूम सकेंगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इन नये डिब्बों से देश को अवगत कराते हुए ट्वीट किया और उसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘‘आरामदायक और आधुनिक प्रौद्योगिकी से रेल यात्राएं बहुत यादगार होंगी।

गोयल ने इन नये डिब्बों की तस्वीरों और वीडियो के साथ किए गए अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘सही ही कहा गया है कि यात्रा को सही मायनों में दूरियों से नहीं बल्कि यादगार बनने के लिहाज से मापा जाता है। भारतीय रेल के नये विस्टाडोम डिब्बों को देखिए जो यात्रियों को न भूलने वाला बनाएंगे तथा उसे यादगार बनाना भी सुनिश्चित करेंगे।’’

इन डिब्बों में यात्रियों के लिए वाई-फाई आधारित सूचना की व्यवस्था होगी। इसमें सुरक्षा के लिहाज से भी सभी अत्याधुनिक उपाय किए गए हैं।

इसमें बेहतर और आरामदायक यात्रा के लिए कुर्सियों में एयर स्प्रिंग सस्पेंशन भी लगाए गए हैं।

ये कोच जिन स्थानों के लिए निर्धारित हैं उनमें दादर और मडगांव ,कालका शिमला ,कांगड़ा घाटी ,दार्जिलिंग,कश्मीर घाटी आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?