VIDEO: कमला मिल हादसा का नया वीडियो आया सामने, लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 29, 2017 22:59 IST2017-12-29T22:30:37+5:302017-12-29T22:59:12+5:30
मुंबई के कमला मिल कंपाउंड हादसा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे हा...

VIDEO: कमला मिल हादसा का नया वीडियो आया सामने, लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे
मुंबई के कमला मिल कंपाउंड हादसा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे हादसे के वक्त लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। वहीं कुछ लोग बिल्डिंग से बाहर आ रहे लोगों की वहां से निकलने में मदद करते दिख रहे हैं।
#WATCH#CCTVVisuals of people evacuating, rushing out during the #KamalaMillsFire incident in #Mumbai in the late night hours. pic.twitter.com/YytzcHGtj4
— ANI (@ANI) December 29, 2017
बीती रात लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड के मोजो बिस्ट्रो लाउंज में आग लगी थी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हुई है वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल थे. मरने वालों में 12 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। वहीं घायलों का ट्रीटमेंट किंग एडवर्ड मेमोरियल और केईएम अस्पताल में चल रहा है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। मुंबई पुलिस ने रेस्ट्रोरेंट के मालिक और उसके पार्टनर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।